खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि शहर स्थित खेल भवन में शनिवार को आयोजित वेटलिफ्टिंग में अक्षिता व आलोक ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि अमृता व आदित्य को सिल्वर मेडल मिला। वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सैन्य पदाधिकारी डॉ. अमोद कुमार एवं खगड़िया जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन सचिव संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से अक्षिता कुमारी एवं आलोक कुमार को गोल्ड मेडल तो अमृता कुमारी एवं आदित्य कुमार को सिल्वर मेडल देकर पुरस्कृत किए। वही सचिव संतोष कुमार को भी सम्मानित किया गया। मौके पर कोच बंटी कुमार, एसोसिएशन सदस्य श्रवण आर्य, अभिभावक चुन्नू झा, मुरलीधर साह, संजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक शशिकांत रंजन, मनोज कुमार, राजकुमार सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...