Khagaria News: वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले की एफएसएल व फूड इंस्पेक्टर ने की जांच
खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में ठेकुआ खाने से 65 वर्षीया मैनका देवी की मौत और आठ लोगों के बीमार होने के मामले में सोमवार को भागलपुर से एफएसएल की टीम तथा फूड इंस्पेक्टर राकेश कुमार हरदिया पहुंची। दोनों ने मृतका के घर पहुंचकर ठेकुआ सहित अन्य खाद्य सामग्री की जांच की और नमूने एकत्र किए।। इसके बाद टीम उस दुकान पर पहुंची जहां से घर में खाद्य सामग्री खरीदी गई थी। दुकान से खरीदी गई सभी खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए ले जाए गए। साथ ही दुकान के लाइसेंस की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: विषाक्त भोजन खाने से एक वृद्धा की मौत, आठ लोग इलाजरत वहीं, मृतका के घर से भी खाद्य सामग्री को सील कर जांच के लिए ले जाया गया। जांच के दौरान चौथम थाना के एसआई संतोष कुमार भी मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.