खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला आगामी 30 जुलाई से शुरू है, लेकिन गंगा घाट अगुवानी स्थित कांवरिया धर्मशाला बस स्टैंड आदि जगहों पर अभी तक साफ सफाई का कार्य शुरू नहीं हो सका है। श्रावणी मेला बतौर आठ दिन शेष रह गया है। वही मेला की तैयारी को लेकर स्थानीय प्रशासन अभी तक कोई समुचित व्यवस्था शुरू नहीं कर सकी है। कांवरिया धर्मशाला व बस स्टैंड के प्रांगण में गंदगी व जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जहां एक कांवरिया के लिए शुद्ध पेयजल व शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। वही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर अभी तक कांवरिया विकास समिति की बैठक तक नहीं हुई है। दूसरी ओर बस स्टैंड की सरकारी जमीन को स्थानीय कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया है। यूं तो श्रावणी मेला के मौके पर ...