खगडि़या, नवम्बर 21 -- Khagaria News: खगड़िया । विधि संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देश पर शनिवार को एनआई एक्ट की धारा 138 चेक बाउंस से संबंधित वादों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया में शनिवार को किया गया। खगड़िया सिविल कोर्ट में प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम श्री पुष्पम कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, तृतीय पवन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ श्री प्रवाल दत्ता विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय प्रभाकर झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम रूम्पा कुमारी, विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट श्री ऋषि चंदन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री आदित्य कुमार सिंह, अपर मुख्य दंडाध...