खगडि़या, अगस्त 3 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में सोमवार की देर 30 वर्षीया विवाहिता निशा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतका रहुआ गांव निवासी नेकू पासवान की पत्नी थीं। वह अपने पीछे दो छोटे बेटे तथा दो माह की एक मासूम बेटी छोड़ गई हैं। मृतका के पिता बेगूसराय निवासी रोहित पासवान ने बताया कि ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने गले में दुपट्टा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि रविवार रात बेटी से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी, लेकिन सोमवार तड़के उसकी मौत की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- खगड़िया : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस सूचना पर गंगौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उ...