खगडि़या, जुलाई 12 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता एसपी भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा चौकीदारों की उपस्थिति, वर्दी, अनुशासन एवं कार्यों की समीक्षा की गई तथा उन्हें अपने-अपने थाना अंतर्गत एवं पंचायत क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने, अपराध एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं का त्वरित संकलन एवं संप्रेषण करने, फरार अपराधियों पर नजर रखने तथा पुलिस कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि नियमित रूप से चौकीदारों के परेड करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: थानों में कराया गया गुंडा परेड यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मधे...