Khagaria News: विभिन्न थाना क्षेत्र से चार अपहृता बरामद
खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया पुलिस द्वारा अपहृत, अपहृता, गुमशुदा बच्चे, बच्चियों, व्यक्तियों व महिलाओं के बरामदगी के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अपहृता को बरामद कर लिया है। एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई में बेलदौर थाना में दर्ज एक मामले के अपहृता को बरामद किया गया। वहीं अलौली व गोगरी थाना में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए एक एक अपहृता को बरामद किया गया है।जबकि नगर थाना द्वारा सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना में दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक अपहृता को बरामद कर बैजनाथपुर पुलिस को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.