खगडि़या, अगस्त 8 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता खगड़िया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विधायक बबलू कुमार मंडल ने पहल करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग की प्रस्तावित समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है। इस संबंध में उन्होंने बिहार विधानसभा की पर्यटन एवं उद्योग समिति के सभापति को विस्तृत पत्र भेजकर खगड़िया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के मामलों पर विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की बात कही है। विधायक ने कहा कि खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित कई योजनाएं लंबे समय से प्रभावित हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर विकास एवं आवास विभाग नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित मुद...