खगडि़या, अगस्त 9 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) दीपक कुमार के स्थानांतरण पर प्रखंड कार्यालय, मोजाहिदपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जीविका कर्मियों व सहयोगियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और योगदान को सराहा तथा कर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौक़े पर जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अमित कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक सोनम कुमारी, अनुज राजन, अश्विनी कुमार, समीर चौहान, पुनीता कुमारी, सविता, अन्नू, राजीव कुमार, कुंदन कुमार, बिंदु कुमारी, नीतू कुमारी, सोनी कुमारी, खुशबू कुमार, नीतेश कुमार सहित अन्य कर्मियों ने बुके आदि देकर उन्हें सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...