खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता थाना चौक के निकट स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट अर्द्ध नग्नावस्था में मिले एक विक्षिप्त युवक को पुलिस के सहयोग से पीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां उसे नए कपड़े पहना कर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। विक्षिप्त युवक का पहचान खगड़िया आवास बोर्ड निवासी संतोष यादव के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक उक्त विक्षिप्त युवक अर्द्धनग्न अवस्था में रविवार को जमीन पर पेट के बल लेटा हुआ पाया गया। जिसे थाना में कार्यरत एसआई अभिषेक कुमार ने संवेदना दिखाते हुए पीएचसी में भर्ती करवाया। जानकारी पर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार एवं बीएचएम अशोक कुमार पीएचसी के आपातकालीन कक्ष में पहुंच कर स्वयं के खर्च पर विक्षिप्त युवक को नया पहनने का कपड़ा देकर प्राथमिक...