खगडि़या, जुलाई 21 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि पुलिस ने लूटकांड का तीन वर्षो से फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत मेहसौड़ी गांव निवासी मो. तूफानी बताया जा रहा है। वह भागलपुर जिले के नवगछिया के अलावा जिले के मुफसिसल, खगड़िया व मानसी थाना में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षण गौतम कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...