खगडि़या, अगस्त 10 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के लगार पंचायत स्थित कटहरा बहियार से रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान कटहरा गांव निवासी उगल सिंह का 65 वर्षीय पुत्र अमर कुमार सिंह बताया जाता है। परिजनों की माने तो वे मनसिक रूप से बीमार चल रहे थे तथा गत 2 अगस्त से अपने घर से लापता थे। हालांकि लापता की घटना क़ो लेकर परिजनों द्वारा थाना में किसी प्रकार की सूचना नहीं दिया गया था। इधर मृतक की पत्नी रंजू देवी के अनुसार, अमर कुमार बीते 2 अगस्त से घर से लापता थे। रविवार को गांव के कुछ लोग बहियार में घास काटने गए थे। इसी दौरान दुर्गंध आने पर लोगों ने आसपास खोजबीन की तो वहां शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस क़ो दिया। सूचना मिलते ही गोगरी डीएसपी चंदन कुमार...