Khagaria News: लदौरा गांव में जमीनी विवाद में बुजुर्ग को डंडे से पीटा
खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता अलौली थाना क्षेत्र के लदौरा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक बुजुर्ग को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी बुजुर्ग की पहचान लदौरा गांव निवासी जोगिंदर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, जोगिंदर यादव और पड़ोसी के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पड़ोसी ने जोगिंदर यादव पर डंडे से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.