खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता अपने अपने विभागों के लंबित कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय अवधि के दौरान पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें डीएम विक्रम विरकर ने सोमवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समन्वय समिति की बैठक के दौरान कही। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के साथ-साथ कार्यालयी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के पेंशन संबंधी माम...