Khagaria News: रोशनी से जगमगाया पूरा खगड़िया जिला, धूमधाम से मना प्रकाश पर्व दीपावली
खगडि़या, नवम्बर 10 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में प्रकाश पर्व दीपावली जिलेभर में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली को लेकर पूरा खगड़िया जिला रोशनी से नहा उठा। शहर से लेकर गांवों तक हर तरफ दीपोत्सव की रौनक दिखाई दी। घरों की छतों, बालकनियों, दरवाजों और आंगन से लेकर बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक रंग-बिरंगी रोशनी की आकर्षक छटा बिखरी रही। कहीं रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से मकान जगमगा रहे थे तो कहीं मोमबत्तियों और दीपों की रोशनी से घरों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। शाम ढलते ही पूरा माहौल दीपावली के रंग में रंग गया। घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, बच्चों में दीपावली को लेकर विशेष उत्साह देखने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.