खगडि़या, नवम्बर 2 -- Khagaria News: महेशखूंट। कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का ठहराव महेशखूंट रेलवे स्टेशन पर नहीं होने से रेल यात्रियों में आक्रोश है।रेल यात्रियों ने सोमवार को बताया कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर आने-जाने में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-31 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में रेलवे ने भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है, जो यात्रियों के लिए राहत की पहल मानी जा रही है। लेकिन सबसे बड़ा दुखद पहलू यह है कि इस ट्रेन का ठहराव महेशखूंट स्टेशन पर नहीं दिया गया है। महेशखूंट रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक उदयकांत ठाकुर,वासुदेव बिहारी आदि ने कहा कि महेशखूंट एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से रेलवे को अच्छी-खासी आय होती है। इसके बावजूद इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं द...