Khagaria News: रुपए के लेनदेन में की मारपीट व गाली गलौज, दिया आवेदन
खगडि़या, अक्टूबर 7 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी मनोज शर्मा की 35 वर्षीया पत्नी टूसो देवी ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर बकाया रुपए की मांग करने पर मारपीट करने की शिकायत की है। घटना गत 5 अक्टूबर के सबेरे नौ बजे की बताई जा रही है। आवेदन के मुताबिक बकाया 70 हजार रुपए की मांग करने पर गांव के ही चार लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आवेदिका के मुताबिक नामजद ने उसके पति से एक लाख रुपया लिया। जिसक दस वर्ष हो गया है। उसमें से केवल 30 हजार रुपए रुपए वापस किया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामला की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.