Khagaria News: रानी सकरपुरा में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन घरों में लगी आग
खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता गंगौर थाना क्षेत्र के रानी सकरपुरा गांव में सोमवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट के कारण तीन घरों में आग लग गई। जिससे तीनों घरों में रखे सारे सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग निक्कू सिंह, प्रवीण कुमार सिंह और नूतन कुमारी के घर में आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला. घर में रखे दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, बर्तन, आनाज आदि पूरी तरह से जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेण्डर में रिसाव शुरु हुआ और देखते ही तेज आवाज के साथ बलास्ट किया।घर के छत पर लगी चदरा दूर जा गिरा। जिसकी चपेट में आने से दो बच्चे को भी चोटें आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज सुनकर लोग घ्ज्ञटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि आग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.