खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर चौक से पुलिस ने गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान 16 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सीमावर्ती भागलपुर जिले के भवानीपुर थानान्तर्गत गनोल, नारायणपुर निवासी मो. हदीश के पुत्र मो. अब्दुल के रूप में हुई है। गुरुवार की रात एएसआई शारदा गुप्ता अपनी टीम के साथ रात्रि गश्ती पर निकले थे। तभी उन्होंने एक संदिग्ध तस्कर को सतीशनगर चौक पर भागते हुए देखा और खदेड़कर उसे दबोच लिया। इस संबंध में पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से शराब बरामद कर ली गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : 18 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्...