Khagaria News: राजेश सिंह बने जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के गौड़ा शक्ति पंचायत के मुखिया राजेश सिंह को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है। उन्हें यह जिम्मेवारी जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू मंडल ने दी है। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष श्री सिंह द्वारा लगातार पार्टी के संगठन के मजबूती को लेकर किए गए कार्य को लेकर उन्हें यह नई जिम्मेवारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी है। वहीं उमेश सिंह पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुनील कुमार सिंह, नन्दलाल मंडल, प्रवीण कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र महतो एवं दिलीप कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर जदयू नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.