खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता राजद गरीबों के हितों के लिए हमेशा से आवाज को बुलंद करती रही है। यह बातें राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने शुक्रवार को गोगरी प्रखंड के पौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पौरा गांव के राजकुमार निषाद, सुशांत पटेल, नरेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ही बिहार में एक ऐसी पार्टी है जो समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की हक की लड़ाई लड़ती है और न्याय दिलाती है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हमेशा ही गरीब-दलित शोषित पीड़ित के लड़ाई लड़ते रहे हैं। आज बिहार क...