खगडि़या, नवम्बर 30 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। ​महद्दीपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार को शिक्षकों एवं अभिभावकों की बैठक की गई। संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इस में माता-पिता और संस्थान के संकाय सदस्यों के बीच भरपूर एवं उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने छात्रों की सफलता में माता-पिता के महत्व पर जोर दिया और उन्हें अपने बच्चों की शैक्षणिक यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा शिक्षकों के साथ मिलकर किसी भी समस्या या चुनौती का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान प्रबंधन ने विभिन्न शैक्षणिक मामलों पर इस बैठक को सार्थक विमर्श का माध्यम बनाया। यह भी पढ़ें- Chapra News: एलएनजेपीआईटी में तीन माह पर होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, पहले वर्ष से ही इंटर्नशिप पर जोर जिसमें कक...