खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार से दो सप्ताह का इंडक्शन कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विभिन्न विभागों, उपलब्ध संसाधनों, संस्थान की कार्यप्रणाली तथा अभियंत्रण शिक्षा की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराना है। आगामी दो सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक, तकनीकी, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इंडक्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय जी...