खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-36 के रांको डीह में स्थानीय लोगों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। यहां 12,65,600 रुपये की लागत से निर्मित सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नवनिर्मित सड़क से रांको डीह क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जबकि नाला निर्माण से बारिश के पानी की निकासी को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय विकास की दिशा में कदम स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में सड़क एवं जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था लंबे समय से जरूरी थी। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र...