खगडि़या, सितम्बर 7 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता सदर प्रखंड के रहीमपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या नौ में डूबने से रविवार को दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान सहरसा जिले के सुलिंदाबाद के रहने वाले राजकुमार के दो वर्षीय पुत्र शिवांश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बच्चे की मां घर में खाना बना रही थी। घर के चारों ओर बाढ़ का पानी फै ला हुआ था। इसी बीच बालक खेलते खेलते घर से बाहर निकला और गहरे पानी में चला गया। इस बीच किसी कि नजर नहीं पड़ी। कुछ देर के बाद बच्चे की मां जब शिवांश की खोजबीन शुरु की तो नहीं मिल रहा था। यह भी पढ़ें- Ara News: बाढ़ का कहर : दो स्कूली छात्रों सहित चार लोगों की डूबने मौत इसी बीच किसी की नजर पानी में तैरते बालक के शव पर पड़ी। बालक के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया...