Khagaria News: रक्षाबंधन पूर्व भाईचारे, स्नेह और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर खगड़िया के विद्यार्थियों और आचार्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिठाईयां एवं चॉकलेट दी। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और सफलता की कामना की। यह अवसर प्रशासन और समाज के बीच स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व के रिश्ते को और मजबूत करने वाला रहा। रक्षासूत्र ने प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के उस पवित्र भाव को अभिव्यक्त किया, जो हमारे सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की पहचान है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: माताओं-बहनों की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.