Khagaria News: रक्तदान शिविर में 60 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता ह्युमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 60 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक बबलू मंडल, नगर सभापति अर्चना कुमारी, सांसद प्रतिनिधि पवन जयसवाला, आईएमए एवं आईडीए के पदाधिकारियों तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सदर विधायक बबलू मंडल ने भी रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। नियमित रक्तदान से रक्त की कमी को दूर करने में काफी मदद मिलती है। मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक मनीत सिंह मन्नू, आईएमए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.