खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री ब्रह्मा इंटर विद्यालय, पिपरा में मंगलवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली, क्विज, चित्रकला, भाषण, गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चौधरी एवं विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन चित्रकला प्रतियोगिता में अनुराधा ने प्रथम, अनुष्का गुप्ता ने द्वितीय और प्रिंसी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में महावाला कुमारी प्रथम और अभिनव सांवरिया द्वितीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में पल्लवी और अदिति ने प्रथम, ज...