खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के कोलवारा पंचायत में योजना में गड़बड़ी व वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर गुरुवार क़ो शिकायत की जांच करने गोगरी एसडीओ संजय कुमार व बीडीओ संतोष कुमार पंडित पहुंचे। मामला कोलवारा पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-13 में हेमराज प्रसाद मंडल के घर से ज्योति प्रकाश के घर तक पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य से जुड़ा है। शिकायत में योजना संख्या 25/2022-23 के तहत छठी वित्त आयोग मद से 14,85,300 रुपये की राशि के उपयोग पर सवाल उठाए गए हैं। आवेदन के अनुसार तकनीकी स्वीकृति 28 जनवरी 2023 को दी गई थी। संबंधित कनीय अभियंता प्रशांत प्रभात सिंह बताए गए हैं। इधर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि योजना की राशि की निकासी एवं भुगतान कर लिया गया, जबकि धरातल पर निर्माण कार्य नहीं होने का दावा किया गया है। इसे सरकारी र...