खगडि़या, अक्टूबर 7 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थाना क्षेत्र के एचरुआ गांव में एक युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने के मामले में बुधवार को दूसरे दिन भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि युवक के शरीर में जख्म के कई निशान देखा गया। युवक के गुप्तांग, गला, पंजरा अन्य जगहों पर जख्म देखा गया। बदमाशों ने युवक की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुआ है। इधर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...