Khagaria News: मौसम: सुबह में छा रही धुंध, बढ़ा वातावरण में ठंड का असर
खगडि़या, नवम्बर 19 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में आगामी 22 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वही मौसम शुष्क रहेगा। पिछले एक सप्ताह में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई। सुबह में धुंध छा रहा है। वही इनदिनों वातावरण में ठंड का असर बढ़ गया है। जिले में गुरुवार की सुबह व शाम में खासा ठंड महसूस हुआ। हालांकि दिन में धूप में हल्का गरमाहट रहा। अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पूरबा हवा औसतन तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले बुधवार की सुबह में सर्द हवा से ठंड का खासा असर महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.