Khagaria News: मेला परिसर में डीजे बजाने पर रहेगी रोक, 50 वॉलेंटियर रहेंगे तैनात
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को सदर प्रखंड के माड़र में दुर्गा पूजा मेला समिति के सदस्यों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में मेला परिसर में डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेला में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए समिति को 50 वॉलेंटियर तैनात करने को कहा गया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। समिति के सदस्यों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा मेला परिसर में व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिकारियों ने कहा कि पूजा और मेला के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.