खगडि़या, नवम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय मेधा सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का समय फिर से बढ़ाया गया है। अब आगामी 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया है। बता दें कि गत साल कुल 68 परीक्षार्थी सफल हुए थे। जिसमें से अबतक 47 ने ही आवेदन किया है। बता दें कि आवेदन के उपरांत ही अगले चार साल तक 12-12 हजार की छात्रवृति मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...