खगडि़या, अगस्त 2 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), परमानंदपुर में शुक्रवार को कृषक मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 63 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन, नैनो उर्वरकों के उपयोग तथा कम रासायनिक उर्वरकों के साथ वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन केवीके के प्रधान डॉ. एन.के. सिंह ने किया। उन्होंने किसानों से मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करने से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत में भी कमी लाई जा सकती है। राज्य कार्यालय, पटना से पहुंचे इफको के विपणन प्रबंधक राजीव लोचन ने नैनो यूर...