Khagaria News: मृत शिक्षा सेवकों के आश्रितों को नहीं मिल रही अनुदान की राशि
खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया, निज प्रतिनिधि जिले में मृत शिक्षासेवकों के आ्र्तितों को अनुग्रह अनुग्रह अनुदान की राशि मिलने का इंतजार हो रहा है। जी हां, हाल के माहों में जिले के विभिन्न स्कूलों में पदस्थापित सात शिक्षा सेवक की मृत्यु सेवाकाल में हो गई है। जिसमें से मृत चार शिक्षा सेवकों के आश्रितों द्वारा जरूरी दस्तावेज भी विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। पर, अनुग्रह अनुदान की चार लाख की राशि नहीं मिली है। विभागीय सूत्रों की मानें तो आवंटन नहीं रहने से भुगतान नहीं किया जा पा रहा है। आवंटन प्राप्त होते ही अनुग्रह अनुदान की चार लाख की राशि आश्रित को उपलब्ध कराया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.