Khagaria News: मृतक के पिता ने पसराहा थाना में आवेदन देकर की घटना की जांच की मांग
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि कटिहार-बरौनी रेल खंड के पसराहा अप ट्रैक पर गुरुवार सुबह बरामद शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान महेशखूंट के अशोक पासवान के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता अशोक पासवान ने पसराहा थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि सूरज रात में पटना से घर वापस लौट रहा था। गुरुवार सुबह उसकी मौत की खबर आई। इधर पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.