खगडि़या, नवम्बर 8 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर दो, तीन एवं चार क्रमश: बेसी बासा एवं हनुमान नगर गांव के हादसे में मौत के शिकार पांचों मजदूरों का शव गांव आएगा अथवा उसका अंतिम संस्कार वहीं कर दिया जाएगा यह चर्चा का विषय बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन के गिर जाने से बोबिल पंचायत के बेसी बासा एवं हनुमान नगर गांव के पांच मजदूरों का मौत मलबे में दब जाने से हो गई थी। इसमें स्वर्गीय खोखो राम के पुत्र संजीत राम का शव गुरूवार को ही, जबकि लापता चार मजदूरों का शव शनिवार को मलबा हटने के बाद बरामद किया गया। शव बरामदगी के बाद उसके शव को गांव लाया जाएगा अथवा वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा, इस पर संशय की स्थिति बरकरार है। सूत्रों के मुताबिक पंचायत ...