Khagaria News: मुर्गा फार्म हाउस में शिकारी जानवर घुसकर चार सौ मुर्गे को मार डाला
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो शेरबासा गांव के एक मुर्गा फार्म हाउस में अज्ञात शिकारी जानवर घुस कर लगभग चार सौ से अधिक देसी मुर्गे को मार डाला। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। फार्म हाउस के संचालक इद्रदेव साह के पुत्र राजीव कुमार के मुताबिक घटना के समय फार्म हाउस में अज्ञात शिकारी जानवर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी संचालक को अर्द्धरात्रि में मिली जब वे अपने फार्म हाउस को देखने के लिए पहुंचे। घटना के शिकार मुर्गा का वजन आठ सौ ग्राम से लेकर एक किलो तक की बताई जा रही है। घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.