खगडि़या, नवम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई-सहरसा 05588 डाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 21 घंटे से अधिक लेट चली। वही आनंद विहार से कामख्या जा रही 15622 डाउन कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस लगभग छह घंटे, मुंबई से सहरसा जाने वाली 11015 डाउन सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस चार घंटे तथा अमृतसर से तीनसुकिया जाने वाली 15934 डाउन ढाई से अधिक विलंब से चली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...