Khagaria News: मुंगेर से परबत्ता जा रही शराब की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार
खगडि़या, नवम्बर 14 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना के सामने एनएच-31 पर वाहन जांच के दौरान 328.32 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। मौके से एक तीन पहिया मालवाहक वाहन, एक टाटा टिगोर कार और चार मोबाइल भी बरामद किए गए। बरामद शराब 38 कार्टन में रखी हुई थी। प्रत्येक कार्टन में 180 एमएल की 48 बोतलें थीं। एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में मद्य निषेध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना को सूचना मिली कि हरे रंग के तीन पहिया मालवाहक वाहन से मुंगेर की ओर से शराब की खेप परबत्ता ले जाई जा रही है। शराब लदे वाहन की आगे एक सफेद रंग की टाटा टिगोर कार ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.