खगडि़या, सितम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के सभी महाविद्यालयों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से यथावत रखी जाए। यह बातें सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेज कर कही है। विधायक ने पत्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं की सुविधा, समय और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए जिले के महाविद्यालयों को मुंगेर विश्वविद्यालय से ही संबद्ध रखने का आग्रह किया है।

महाविद्यालयों की स्थिति भेजे पत्र में कहा है कि खगड़िया जिला शिक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में सभी वर्गों के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। वर्तमान में जिले के कॉलेज मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिससे छात्रों को विश्वविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक का...