खगडि़या, जुलाई 30 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के पश्चिमी बौरने पंचायत अंतर्गत सरैया गांव स्थित मध्य विद्यालय सरैया में बुधवार को मिड-डे मील में कीड़े मिलने के आरोप को लेकर छात्र, अभिभावक और शिक्षकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। स्थिति तनावपूर्ण होने पर चौथम थाना पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय में ताला जड़ दिया, जिससे पूरे दिन पठन-पाठन पूरी तरह बाधित रहा। छात्रों एवं अभिभावकों का आरोप था कि बुधवार को परोसे गए मध्यान्ह भोजन में कीड़े पाए गए। छात्रों ने इसकी शिकायत शिक्षकों से की। आरोप है कि शिकायत करने पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षक दयानंद रजक ने संबंधित छात्रों की पिटाई कर दी। छात्रों के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। आक्रोशित लोगो...