खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में मिठाईयों के गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर नकेल कसना आसान नहीं है। क्योंकि यहां पर जांच के लिए प्रयोगशाला ही नहीं है। ऐसे में अगर विभागीय अधिकारियों द्वारा कभी जांच की भी जाती है तो सैंपल को पटना भेजना पड़ता है। ऐसे में भेजने में लगने वाले समय के साथ-साथ रिपोर्ट आने में भी लंबा समय लगता है। ऐसे में मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों की समय पर जांच और कार्रवाई करना खाद्य सुरक्षा विभाग के लिए भी चुनौती है। जिले में शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों मिठाईयों की दुकानें हैं। हालांकि जिले में विभागीय अधिकारी की भी पदस्थापन नहीं है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: खाद्य जांच की प्रयोगशाला नहीं, मिलावट के भरोसे त्योहार की मिठास खगड़िया जिला भी प्रभार के भरोसे है। ऐसे में नियमित रूप से ज...