खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। यह बातें सदर विधायक बबलू मंडल ने मंगलवार को विस क्षेत्र के बंसबिट्टी गांव के भ्रमण के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और स्थानीय जरूरतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। बांसबिट्टी गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक बबलू कुमार मंडल के समक्ष क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। ग्रामीणों ने सबसे प्रमुख मांग मालती धार पर पुल निर्माण की रखी। ग्रामीणों का कहना था कि मालती धार पर पुल नहीं होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सदर विधायक को अभाविप ने मंागों को लेकार दि...