खगडि़या, नवम्बर 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर छह रांकी बासा निवासी विकास शर्मा के पत्नी कुंती देवी ने गुरुवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के पति-पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर एक मोबाइल एवं गले में पहने सोने का जिउतिया छीन लेने की शिकायत की है। घटना बुधवार की रात ग्यारह बजे के करीब की बताई जा रही है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...