Khagaria News: मारपीट कर जान मारने की धमकी देने की शिकायत
खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। पचौत पंचायत के वार्ड नंबर चार मुरली गांव निवासी स्वर्गीय छोटेलाल यादव के पुत्र कुंदन यादव ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देने की शिकायत की है। घटना गुरुवार की सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदन में आवेदक ने तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि खेत की आर तोड़ देने के विवाद में नामजदों ने घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.