खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी अमित कुमार साह के पत्नी चंपा कुमारी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर जेवरात छीन लेने की शिकायत की है। घटना सोमवार के अपरान्ह साढ़े चार बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक वार्ड नंबर आठ निवासी गोपाल सिंह उसकी पत्नी कुंदन देवी, पुत्र सुमन कुमार, अशोक सिंह, वार्ड नंबर नौ निवासी सुनील शर्मा उसकी पत्नी आशा देवी, रोहित शर्मा के पत्नी मीना देवी, वार्ड नंबर दस निवासी सह बोबिल ग्राम कचहरी के उपसरपंच पुलकित शर्मा एवं पूर्व वार्ड सदस्या रीता देवी ने घटना के समय लाठी डंडे आदि से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर आवेदिका के साथ ही उसके गोतनी एवं ननद के सा...