खगडि़या, अगस्त 1 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पचौत पंचायत के बड़ी भरना गांव निवासी विक्रम ठाकुर के पत्नी सिंधु कुमारी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक उसके पति का नाजायज संबंध एक महिला से है। जिसका विरोध करने पर उसके साथ उसका पति तरह-तरह का बहाना बनाकर उसे प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकाल दिया। आवेदिका के मुताबिक उसका विवाह लगभग नौ वर्ष पहले हुई है। शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन जबसे उसके पति का अवैध संबंध एक महिला से बना, तबसे रिश्ते में खटास आ गया है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...