खगडि़या, अगस्त 4 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी सिकंदर शर्मा ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के मां बेटे को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के सबेरे 10 बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक नामजद विनोद शर्मा के पत्नी आशा देवी एवं पुत्र धीरज कुमार ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वह वार्ड पार्षद के घर के सामने एक शादी समारोह में टेंट लगाने का कार्य कर रहा था। घटना के कारणों के बारे में बताया गया है कि घटना के पूर्व नामजद आशा देवी से उसने दूध के बकाया तेरह हजार रुपये की मांग किया था। मांग करने के कुछ घंटे बाद मां आशा देवी एवं पुत्र धीरज कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर गाली गलौज किया, जबकि उसकी मां ने कचिया से उसका आंख निकालने की अस...