खगडि़या, जुलाई 4 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी रेलवे मैदान में स्व. मिथिलेश प्रसाद सिंह सेवन साईड फुटबॉल टुर्नामेंट के शनिवार को खेले गए रोमांचक मैच में मुकाबला बराबरी पर छूटा। श्याम वीडियो कैमरा टीम और शिवम फर्नीचर टीम के बीच खेले गए फुटबॉल मैच के दौरान दोनों टीम ने अपने अपने विरोधी टीम के विरूद्ध एक एक गोल दागा। दोनों टीम के बीच खेले गए मैच में मुकाबला ड्रॉ होने पर एक एक अंक दिए गए। इधर प्रतियोगिता का उद्घाटन जदयू नेता गणेश पटेल ने किया। उन्होंने मैच के उद्घाटन के बाद उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल खिलाड़ियों क े प्रतिभा को निखारने के लिए आयोलकों द्वारा एक बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे लोग अपने प्रतिभाओं का बेहतर ढंग से प्रदर्शन करें। जिससे उनके खेल के प्रतिभा और निखा...